स्टूडेंट्स और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए करेंट अफेयर्स, इतिहास और सामान्य ज्ञान का व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल जरूर ज्वाइन करें टेलीग्राम चैनल लिंक व्हाट्सएप चैनल लिंक

Table of Content

19 दिसंबर 2023 आज के करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स, क्विज के साथ एक्सप्लेनर | 19 December 2023 Today Current Affairs One Liners, Quiz & Explainer In Hindi

19 December 2023 Today Current Affairs In Hindi UPSC, SSC & State PCS All Aspirants & Students

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हमारे करेंट अफेयर्स की इस सीरीज के पहले एपिसोड में जहां हम आपको आज से ही बताएंगे दिन की सबसे बड़ी घटनाएं जो आपको परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान में काफी काम आ सकती है। 

यह सीरीज मैंने स्टूडेंट्स और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुरू की है तो अगर आप भी इनमे से एक है तो ऊपर हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप चैनल का लिंक है उन्हे जरूर ज्वाइन करें और ऐसी ही शानदार पोस्ट आपको रोज मिलेंगी तो चलिए शुरू करते है आज का करेंट अफेयर्स। 

19 दिसंबर 2023 आज का करेंट अफेयर्स
19 December 2023 Today Current Affairs In Hindi 

दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों की सूची में भारत 11वें स्थान पर

  • यह सूची खाद्य गाइड 'टेस्ट एटलस' द्वारा जारी की गई है। 
  • इस सूची में जापान दूसरे ग्रीस 3, और चीन 5वें स्थान पर है। 
  • भारत को इस सूची में 11वें स्थान पर रहने के लिए 4.52% अंक मिले है। 
  • बेहतरीन 100 खानों में से 4 खाने टॉप 50 में भारत के है (गार्लिक बटर नान, बटर चिकन, चिकन टिक्का, चिकन तंदूरी) 

दुनिया में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 5 टन लेकिन भारत का 2 टन 

  • कार्बन उत्सर्जन में भारत 2 टन प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन करके 138वें स्थान पर है। 
  • भारत का पड़ोसी चीन 8 टन प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन कर 38वें स्थान पर है। 
  • पाकिस्तान 164वें स्थान पर है। 
  • यूएई का कार्बन उत्सर्जन 21.8, कुवैत का 25, बहरीन का 27.7, कतर का 36.6, रूस का 12.1, अमेरिका का 14.9, ऑस्ट्रेलिया का 15.1, ब्रिटेन का 5.2 और जापान का 8.6 प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन है। 

केंद्र सरकार ने डॉक्टरों को ई सिगरेट पर शोध से दूर रहने को कहा 

  • केंद्र ने सभी डॉक्टरों से ई सिगरेट और हीटेड तम्बाकू प्रोडक्ट पर चल रहे शोध से दूर रहने को कहा है। 
  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कहा इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति लेना जरूरी है। 
  • आपको बता दूं ई सिगरेट भारत में बैन है। 

भारत में बेरोजगार युवाओं की दर 14.9% से घटकर 13.4% हुई 

  • सरकारी सर्वे के अनुसार स्नातको की दर 2022-23 में 14.9% थी जो अब घटकर 13.4% हो गई हैं। 
  • चंडीगढ़ में यह सबसे कम 5.6% है अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में यह सबसे ज्यादा 33% है। 
  • दिल्ली में 5.7%, राजस्थान में 23.1% और ओडिशा में 21.9% है। 

दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड कुतुब मीनार से भी ऊंचा 

  • दुनिया के सबसे बड़े हिमखंड का नाम ए23ए है। 
  • A23A की ऊंचाई 920 फीट और कुतुब मीनार की 238 फीट है। 
  • A23A का वजन 1 लाख करोड़ टन के आसपास है जो 1986 में अंटार्कटिका से टूटा था जिसका क्षेत्रफल 3885 वर्ग किलोमीटर है। 
  • जो दिल्ली के क्षेत्रफल 1483 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा है।

UNSC में भारत को स्थाई सदस्यता ना मिलने पर एस जयशंकर ने नाराजगी जताई 

  • UNSC की Full Form United Nations Security Council है जिसे हिंदी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कहते है। 
  • इसके स्थाई सदस्य 5 देश है (अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन) 

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य उत्तर प्रदेश बना 

  • देश की अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र पहले यूपी दूसरे और तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। 
  • महाराष्ट्र 15.7%, उत्तर प्रदेश 9.2%, तमिलनाडु 9.1%, गुजरात 8.2%, पश्चिम बंगाल 7.57%, कर्नाटक 6.2%, राजस्थान 5.5%, आंध्र प्रदेश 4.9% और मध्य प्रदेश 4.6% देश की जीडीपी में योगदान देते है। 

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया जहर 

  • कराची अस्पताल में भर्ती है दाऊद इब्राहिम मौत से लड़ रहा है। 

आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की ऑटोबायोग्राफी रिलीज 

  • नाम :- फॉर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
  • इसमें लिखा की जून 2020 में गलवान में भारतीय सेना और PLA की लड़ाई मुठभेड़ में हमने चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। 
अब आप ज्यादा जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल जरूर ज्वाइन करें लिंक ऊपर है। और नीचे भी है। 

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें